फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से अधिक छात्राओं को दी डिग्री

Wed, 02 Apr 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट जीसीजी सेक्टर-11 की ओर से सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ पीसीएस संदीप हंस थे। कार्यक्रम में 450 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल अचला डोगरा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह में 750 विद्यार्थियों में से 190 पोस्ट ग्रेजुएट, 185 को कामर्स, 172 को ऑनर्स इन आर्ट्स और 119 को साइंस ग्रेजुएट कक्षा के लिए डिग्री दी गई। कॉलेज की पचास से अधिक  छात्राओं ने पीयू में स्थान हासिल किया है। इसमें एमए डांस फर्स्ट ईयर छात्रा चारू हांडा, एमए इंस्ट्रूमेंट फर्स्ट ईयर मनीषा, श्रुति, स्मृति तिवारी, रजनी रावत, सुनैना जसवाल, रेखा, रिजुल शर्मा, दिलजोत कौर, भारती, जसप्रीत, दिक्षा, कोमल गुप्ता, आरूषि और मनदीप कौर को रोल ऑफ आनर्स अवार्ड से नवाजा गया। सुंदर लाल प्रसाद खोसला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रा आरती और प्रतिमा को स्कालरशिप दी गई। उपदेशदीप दिशा मारवा और शालिनी वर्मा को श्री गोपाल दास मेमोरियल मेडल दिया गया। इस दौरान कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप सारंग की किताब का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें