फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 करोड़ से ज्यादा के अवार्ड पास

Sat, 23 Nov 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा शनिवार को देश भर की अदालतों में नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया गया। मोहाली, खरड़ व डेराबस्सी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत इसका निरीक्षण करने खासतौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी लोक अदालतों के आयोजन का मकसद कोर्ट में लंबित मामलों को घटाना है। उन्होंने लोगों व वकीलों से अपील की कि वे लोक अदालतों का फायदा उठाएं। क्योंकि इनके फैसले के खिलाफ अपील नहीं हो सकती और केस हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सेक्रेटरी जस्टिस टीएस बिंद्रा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के दौरान 31.49 करोड़ से ज्यादा के अवार्ड पास किए गए। लोक अदालत में 19,344 केस सुनवाई के लिए रखे गए थे। जिनमें से 17,269 मामलों का मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया।
विज्ञापन


लोक अदालत के दौरान मोहाली में नौ और खरड़ व डेराबस्सी में तीन-तीन बेंच स्थापित किए गए थे। इनके अलावा स्थायी लोक अदालत, डीटीओ व रेवेन्यू कोर्ट भी स्थापित किए गए थे।

इस दौरान सिविल और कम गंभीर फौजदारी केस, रेवेन्यू केस, उपभोक्ता मामलों से संबंधित केस, वैवाहिक विवाद, नरेगा स्कीम से संबंधित केस प्री-लिटिगेटिव बैंक केस निपटाए गए। डीटीओ दफ्तर द्वारा लगाए बेंच पर 146 चालानों का निपटारा करते हुए 80,900 रुपये वसूल किए गए। इस मौके एसएसपी इंदर मोहन सिंह, एसडीएम लखमीर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें