फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एक दिन में 300 से ज्यादा पॉजिटिव मामले, 28 हजार लोग स्वास्थ्य निगरानी में

Wed, 03 Jun 2020 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कुल मरीजों की संख्या 2954 हुई, रिकवरी रेट घटा, यमुनानगर फिर संक्रमण मुक्त
  • प्रदेश में संक्रमण रेट बढ़ा, 4548 संदिग्धों के सैंपल रिपोर्ट का अब भी इंतजार
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बुधवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 302 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य महकमे की चिंता और बढ़ गई है। 28824 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 4548 संदिग्धों सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रिकवरी रेट और घटकर 36.87 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण रेट 2.39 प्रतिशत हो गया है। यमुनानगर एक बार फिर से संक्रमण मुक्त जिला बन गया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 132, फरीदाबाद में 69, सोनीपत में 28, नूंह में 6, अंबाला में 8, पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र में 1-1, करनाल में 10, रोहतक में 7, नारनौल में 28 व हिसार में 8 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि बुधवार शाम तक 20 मरीज ठीक भी हुए हैं। 


 यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 1195, फरीदाबाद में 487, सोनीपत में 261, झज्जर में 103, नूंह में 78, अंबाला में 69, पलवल में 79, पानीपत में 65, पंचकूला में 27, जींद में 32, करनाल में 66, यमुनानगर में 9, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 25, भिवानी में 45, रोहतक में 97, नारनौल में 70, हिसार में 61, रेवाड़ी में 23, चरखी दादरी में 13, कैथल में 30 व कुरुक्षेत्र में 37 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 288, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 158, झज्जर में 92, नूंह में 66, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 26, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 9, सिरसा में 13, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 21, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 6, कुरुक्षेत्र में 17 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें