फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएच 16 में डीएनबी कोर्स की चार सीटें और बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल में डीएनबी कोर्स के तहत चार सीटें और बढ़ा दी गई हैं। इसकी स्वीकृति बुधवार को मिली।
विज्ञापन

अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और ईएनटी में नए डीएनबी कोर्स शुरू करने के लिए चार सीटों को आवंटित करने की मंजूरी दी है। इन चार सीटों के मिलने के बाद जीएमएसएच में 45 सीटों पर डीएनबी कोर्स का संचालन होगा। डॉ. नागपाल के अनुसार अब तक ऑर्थो, सर्जरी, गायनी और पीडियाट्रिक यूनिट में 41 सीटों पर यह कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स के शुरू हो जाने से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या का काफी हद तक समाधान सम्भव हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें