पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा एक मार्च से शुरु होगी। पंजाब भर से करीब साढ़े तीन लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे।
बोर्ड ने राज्य भर में 1949 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 59 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। नकल रोकने के लिए 360 फ्लाइंग स्क्वैड बनाए गए हैं।
बोर्ड के सेक्रेटरी गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने बताया कि राज्य भर में कुल 3,04,527 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार 59 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें ज्यादातर बॉर्डर एरिया के हैं।
इनमें अमृतसर में 13, तरनतारन में 12, गुरदासपुर-मोगा में 7-7, फाजिल्का-फिरोजपुर में 3-3, पठानकोट, पटियाला, होशियारपुर, कपूरथला में 2-2 और रूपनगर, फरीदकोट, जालंधर, लुधियाना व संगरूर के एक-एक परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
इन केंद्रों पर विभाग की सख्त निगाह रहेगी, संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को यहां धारा 144 लगाने को पत्र लिखा गया है। नकल रोकने को 360 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सभी डीईओ द्वारा तसदीक किए अमले को ही परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। फ्लाइंग स्क्वैड के काम को बीटों में बांटा गया है।
प्रश्नपत्रों के पैकेट सील करके विभिन्न बैंकों में भेज दिए गए हैं। परीक्षा शुरु होने से आधा घंटा पहले डीईओ व स्कूल प्रतिनिधि और परीक्षा सुपरिटेंडेंट बैंक प्रश्नपत्र ले सकेंगे।