फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा में अवैध गोदाम से शराब की 2000 से अधिक पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने बुधवार शाम को डड्डूमाजरा के एक गोदाम में छापा मारकर अलग-अलग ब्रांड की शराब की 2000 से अधिक पेटियां बरामद कीं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि देर रात तक पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें यहां शराब की पेटियों की गिनती कर उन्हें सील करने की कार्रवाई में जुटी हुईं थीं। बताया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ में शराब की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस वीरवार को प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा कर सकती है।बताया जा रहा है कि डड्डूमाजरा से सेक्टर-38 जाने वाले रास्ते पर एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोककर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गाड़ी से अवैध रूप से पंजाब ले जाई जा रहीं शराब की 204 पेटियां बरामद की गईं थीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-52 निवासी 21 वर्षीय प्रेम कुमार (महिंद्रा पिकअप चालक) और उक्त सेक्टर के ही दीपक (19) और धनास निवासी दिनेश (42) के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से चालक प्रेम कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डड्डूमाजरा से ही शराब की खेप को लेकर पंजाब जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बुधवार शाम को डड्डूमाजरा कॉलोनी स्थित गुरु नानक सर्विस स्टेशन के पीछे मौजूद एक टीन के गोदाम में छापा मारा, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप की बरामदगी हुई। आधिकारिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद शराब चंडीगढ़ मार्का है, जिसे हाल ही में बनाए गए इस गोदाम में छिपाकर अवैध रूप से रखा गया था। आबाकारी विभाग की ओर से भी इस बात की तस्दीक कर दी गई है कि गोदाम में शराब रखने की कोई भी इजाजत विभाग की ओर से किसी को भी नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि शराब की इन पेटियों को अवैध गोदाम से चोरी-छुपे दूसरे राज्यों में भेजा जाता था।

इस तरह पकड़ा गया अवैध शराब का गोदाम
क्राइम ब्रांच सेल की पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी चंडीगढ़ नंबर की एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से शराब की पेटियां पंजाब भेजी जा रहीं हैं। मुखबिर के मुताबिक आरोपी गैरकानूनी तरीके से शराब की पेटियों को डडडूमाजरा कॉलोनी से सेक्टर-38 की ओर ले जाया जाएगा। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और शराब तस्करों को दबोचने के लिए डड्डूमाजरा से सेक्टर-38 जाने वाले रास्ते पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप को आते हुए देखा। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवाकर जब तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की 204 पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद चालक समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मलोया थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद चालक से पूछताछ के बाद पुलिस गोदाम तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें