प्रशासन ने वास्तुकार और टाउन वेंडिंग विभाग को सेक्टर-22 और 19 में 150-150 वेंडर्स के लिए बैठने की जगह तलाशने के लिए कहा है। ऐसे में सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 के सदर बाजार के आसपास भी 150 से ज्यादा वेंडर्स नहीं बैठेंगे। प्रशासन की ओर से वास्तुकार विभाग को सेक्टर-19 और 22 में से 10 से 12 जगह वेंडिंग जोन बनाने के लिए तलाशने के लिए कहा गया है।
यहां पर ड्रा के बाद जो अतिरिक्त वेंडर्स निकालेंगे इन्हें इन्हीं सेक्टरों में तय हुई वेंडर साइट्स में शिफ्ट किया जाएगा। जबकि सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 की पालिका मार्केट और सदर बाजार के आसपास ही फड़ियां लगाने की मारामारी है। वही प्रशासन ने 3 सितंबर को हुई बैठक सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है इस बैठक के मिनिट्स नगर निगम कमिश्नर को भेज दिए गए हैं। यह बैठक गृह सचिव के नेतृत्व में हुई थी। सेक्टर-1 से 6 और सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने की अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से यहां से वेंडर्स दूसरे सेक्टर के बाजारों में शिफ्ट की जाएगी। अधिसूचना इसी माह जारी हो जाएगी। इस समय सेक्टर-17 प्लाजा में जगह जगह फडियां लगी हुई है जिसके खिलाफ शोरूम के व्यापारी है। व्यापारियों ने प्लाजा को नो वेंडिंग जोन बनाने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है
पिछले साल से शहरवासी हैं परेशान
पिछले डेढ़ साल से नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता उन वेंडर्स का चालान नहीं काट रही है वेडिंग जोन तय न होने के कारण हर बाजार में जगह जगह फड़ी वाले बैठे हुए हैं। लेकिन शहरवासी परेशानी जरूर बढ़ जाएगी। जो कंपनी की ओर से सर्वे किया गया है उसके अनुसार शहर में 21622 वेंडर्स हैं, जिन्हें नगर निगम की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। वार्ड नंबर-1 के सेक्टर-7 से 11 में बैठे वेंडर्स को लाइसेंस दे दिए गए हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से तय वेंडिंग जोन में नहीं बिठाया गया है।