फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली ज्यादा ताकत, दंगे-फसाद से निपटेगा ‘व्रज’ 

Sun, 25 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
व्रज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर पुलिस को शनिवार से और अधिक मजबूती मिल गई है। अब उग्र भीड़, बड़े दंगे-फसाद से निपटने और संवेदनशील जगह तक पहुंचने के लिए पुलिस के वाहन अमले में एक नया आकर्षक वाहन ‘व्रज’ जुड़ गया है। 
विज्ञापन


काले रंग के इस वज्र वाहन का प्रयोग उग्र भीड़, पथराव को नियंत्रण करने के लिए प्रयोग किया जाएगा। इसकी रिपोर्टिंग सीधा पंचकूला के डीसीपी अनिल धवन को होगी। 

आम वारदातों के लिए नहीं होगा प्रयोग : 
शहर के सेक्टरों में ट्रायल के तौर पर यह वाहन घूमता जरूर दिखाई देगा, लेकिन शहर में आम वारदातों के लिए वज्र वाहन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

वाहन में बैठ सकते हैं सात जवान

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल व्रज वाहन को पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। बता दें कि जले में कुछ ऐसी वारदातें पहले हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

फरवरी माह के दौरान जाट आरक्षण के समय भी जिले में हालात नाजुक बन गए थे। लगभग 10 वर्ष पूर्व सेक्टर-7 में दलितों के साथ झड़पों और दंगे भी हुए थे। 

पुलिस की गाड़ियां तक फूंक दी गई थी। अब यदि कोई दंगा फैलाने की कोशिश करेगा, तो बुलेट प्रूफ वज्र में पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें