फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून कल देगा दस्तक, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने शहर में वीरवार को मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में ट्राइसिटी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। संभावना है कि इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी दिन के समय में बादल छा सकते हैं। हालांकि मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहे, लेकिन हवा न चलने की वजह से मौसम काफी गर्म रहा। उमस के कारण लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस वजह से रात के समय में भी गर्मी महसूस की गई।
इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बुधवार को बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें