फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीक फेज में मानसून, नहीं हो रही बारिश... कल होगा सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मानसून ने धमाकेदार एंट्री ली लेकिन पिछले पांच दिनों से मानसून वीक फेज में चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पल्स की तरह काम करता है। हर समय बारिश नहीं होती। हालांकि अब धीरे-धीरे मानसून फिर सक्रिय हो रहा है और छह जुलाई से बारिश की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से उमस हो गई है। लोग भी काफी परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार मानसून की एंट्री अच्छी हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिन से मानसून वीक फेज में चल रहा है। अब धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो रहा है और 6 जुलाई से बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
पांच जुलाई - 36 - 30
छह जुलाई - 32 - 28
सात जुलाई - 33 - 26
आठ जुलाई - 34 - 25
नौ जुलाई - 32 - 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें