फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में झमाझम बरसात के साथ हुई सुबह, तीन जगहों पर क्यूआरटी तैनात करने के निर्देश

Wed, 03 Jul 2024 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुबह हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायत रही वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते रहे लेकिन नंबर नहीं लगे। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी रुक रुक कर बरसात का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंचकूला में बरसात के बीच जाती युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मानसून के दस्तक देने के दूसरे दिन बुधवार को भी बरसात हुई। मोहाली और पंचकूला में लोग भीगते हुए अपने काम पर पहुंचे। मंगलवार सुबह मानसून ने ट्राइसिटी में दस्तक दी थी। थोड़ी देर की बारिश से ही कई जगह जलभराव हो गया। रेलवे लाइट प्वाइंट के पास सड़क धंस गई, जिसमें सीटीयू के बस का टायर फंस गया। सेक्टर-40/41/54/55 चौक पर सेक्टर-55 की तरफ स्लिप रोड पर भी सड़क धंस गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

रोज बरसेंगे बदरा

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने इस बार 29-30 जून को मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की थी लेकिन आधिकारिक तौर पर दो जुलाई को मानसून के आगमन की पुष्टि हुई है। मानसून के आगमन के साथ मंगलवार को करीब ढाई घंटे में 23.9 एमएम बारिश हुई है। सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार शाम 5.30 बजे के बीच कुल 28.3 एमएम बारिश हुई। दिन में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। थोड़ी देर के लिए हल्की धूप भी निकली। मौसम केंद्र के अनुसार बारिश का क्रम अब आने वाले दिनों में जारी रहेगा। रोजाना रुक-रुक कर बारिश होगी।



सामान्य से ज्यादा बरसात की संभावना

मौसम केंद्र ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। जुलाई का माह मानसून सीजन का दूसरा महीना होता है। इसमें सामान्य तौर पर 283.3 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार 300 एमएम के करीब बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें