फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश चंडीगढ़ को दे गई जख्म: सड़क धंसी, CTU बस फंसी, बीते साल 12 जुलाई की यादें हुई ताजा

Tue, 02 Jul 2024 01:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मानसून की दस्तक के साथ ही चंडीगढ़ में सुबह लगभग दो घंटे झमाझम तेज बरसात हुई। मानसून की पहली बारिश शहर को कई जख्म दे गई है। सड़क धंस गई और सीटीयू की बस फंस गई।
विज्ञापन
मध्यमार्ग स्थित रेलवे स्टेशन लाइट पॉइंट पर सड़क धंसी। - फोटो : करुण शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा की राजधानी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून की एंट्री हुई। सुबह लगभग दो घंटे झमाझम तेज बरसात हुई। मानसून की पहली बारिश शहर के कई जख्म दे गई है। सिर्फ दो घंटे की बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। मंगलवार को मानसून की पहली बारिश ने बीते साल की यादें ताजा कर दी हैं। लोगों को पुराने दिन याद आ गए हैं। 12 जुलाई से लगतार 3 दिन शहर में भारी बरसात हुई थी। शहर की अधिकांश सड़कें पानी से लबालब थी। कई पुल बह गए थे और सड़कें टूट गई थीं। सेक्टर-19 की पालिका बाजार की दुकानों में पानी भर गया था।
विज्ञापन


बीते वर्ष मानसून सीजन में शहर को भारी नुकसान हुआ था। शहर की कई सड़कें टूट गई थी और कई पुल पानी के तेज बहाव में बह गए थे। बीते वर्ष किशनगढ़ का पुल बह गया है, जिसे दोबारा बनाने में छह महीने लगे थे। इंडस्ट्रियल एरिया के गोशाला के पास का पुल भी टूट गया था। इसके अलावा सेक्टर-17 के आईएसबीटी चौक , पीजीआई से सेक्टर-15 जाने वाली सड़क एक महीना बंद रही थी। इसके अलावा खुड्डा अलीशेर से कैंबवाला की तरफ जाने वाली सड़क का आधा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया था।

मध्य मार्ग की सड़क पर धंसा सीटीयू बस का टायर। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद मध्यमार्ग स्थित रेलवे स्टेशन लाइट पॉइंट पर सड़क धंस गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बारिश के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। सड़क से गुजर रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की एक बस वहां फंस गई। बस के पीछे वाले टायर सड़क में धंस जाने से बस वहीं फंस गई। 
विज्ञापन

सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
सड़क के नीचे डाली गई है पाइपलाइन

जानकारी के अनुसार मध्यमार्ग स्थित रेलवे स्टेशन लाइट पॉइंट के पास सड़क के नीचे पाइप लाइन डाली गई है। इस वजह से मिट्टी धंस गई। सड़क धंस जाने के बाद वहां से गुजर रही सीटीयू बस का टायर मिट्टी में धंस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें