फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मानसून की धीमी एंट्री, आज अच्छी बारिश के आसार

Sat, 02 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
मात्र 3.5 एमएम बारिश के साथ मानसून की दस्तक
विज्ञापन
जिस बेसब्री से मानसून का इंतजार किया जा रहा था, उसकी एंट्री उतनी ही फीकी रही है। मात्र 3.5 एमएम बारिश के साथ मानसून ने शनिवार को चंडीगढ़ में दस्तक दी। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है है कि दो जुलाई की रात और तीन जुलाई को दिन में अच्छी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान 50-70 एमएम तक बारिश दर्ज की जा सकती है। मानसून की एंट्री के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


इससे शुक्रवार के मुकाबले तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से जरूर राहत मिली है। शनिवार को दिन का तापमान तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है, जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि तीन जुलाई को अच्छी बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ में एक दो इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। चार व पांच जुलाई को भी एक दो इलाकों में बारिश के आसार हैं। उसके बाद छह जुलाई से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा। दो से तीन दिन अच्छी बारिश होगी। फिलहाल अगले चार से पांच दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने वाला है, जबकि रात का तापमान भी 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के इलाकों में अच्छी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कुछ इलाकों में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लुधियाना में 100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि पटियाला में 70 एमएम और अमृतसर में 20 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। हरियाणा के करनाल में 46 एमएम और हिसार में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिर्फ चंडीगढ़ में दहाई के नीचे बारिश रिकॉर्ड की गई है। शहर के मुकाबले चंडीगढ़ एयरपोर्ट में कुछ ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। एयरपोर्ट में लगे उपकरण ने सात एमएम बारिश रिकॉर्ड की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें