फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 11 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, जारी हुई ऑरेंज चेतावनी, तो संभल कर रहें लोग

Mon, 08 Jul 2019 03:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
मानसून की बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में 11 जुलाई तक मानसून पूरी सक्रियता दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में विशेष रूप से लोगों को सतर्क रहने के लिए संकेत दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


यह बारिश से धान, कपास समेत अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।  हरियाणा में भले ही मानसून आ गया है, लेकिन अभी तक इस सीजन में मानसूनी बादल 55 फीसदी कम बरसे हैं। प्रदेश के 10 जिलों में बहुत कम बारिश होने से सूखे की स्थिति है।

हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता की संभावना जताई है। अच्छी बारिश होने से आगामी दिनों में फसलों की बुआई और रोपाई में तेजी की उम्मीद है। नदी, तालाब, जलाशय लबालब हो सकते हैं। दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बारिश से तेज हुई रोपाई की रफ्तार

रविवार को बहादुरगढ़ में 62 मिमी, झज्जर में 22 मिमी, रोहतक समेत आसपास के इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश से धान की रोपाई तेज हो गई है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
 
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं। एजेंसी

 खरीफ में 27 फीसदी कमी की आशंका
पिछले महीने मानसून की बारिश कम होने से खरीफ फसलों की बुआई का रकबा 27 फीसदी घटकर 234.33 लाख हेक्टेयर रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के खरीफ सीजन में पिछले सप्ताह तक बुआई का रकबा 234.33 लाख हेक्टेयर रहा। यह पिछले साल 319.68 लाख हेक्टेयर था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें