हरियाणा सरकार ने प्रस्तावित जाट आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कड़े कदम उठाने के साथ ही किसी भी कार से हिंसा न होने को लेकर एहतियात बरतना शुरू कर दी है।
सोशल साइट्स के जरिए जाट आंदोलन को भड़काया न जा सके, इसलिए पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया लैब में सभी साइट्स पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
भड़काऊ पोस्ट या कमेंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जाट आंदोलन को लेकर साइट्स पर किसी प्रकार की कोई मुहिम तो नहीं चल रही है, इसकी भी निरंतर मानीटरिंग जारी है।