हालांकि यूपी पुलिस को अंसारी के परिवार के रोपड़ में रहने की सूचना है लेकिन दूसरे राज्य के कारण वह अभी तक उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पाई है। यूपी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मुख्तार अंसारी को यूपी ले जाने में सफलता मिलेगी। नए सिरे से कोर्ट में इस मामले को ले जाने की तैयारी की जा रही है।
पंजाब में निवेश के पीछे एक वजह यह भी
पंजाब में रियल स्टेट में अंसारी का पैसा लगाने की एक वजह यह भी है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उसके इस कारोबार को अभी तक बहुत नुकसान पहुंचा चुकी है। यूपी प्रशासन की ओर से अंसारी की कई बड़ी प्रापर्टियों को जब्त करने के साथ ही कई इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है। यूपी में पिछले 32 सालों से अंसारी के रियल इस्टेट का कारोबार देखने वाले प्रापर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्र भी राज्य सरकार के निशाने पर आ चुका है। मुख्तार अंसारी यूपी में किसी भी तरह की गतिविधि में पिछले कुछ समय से सक्रिय नहीं है।
हर बुधवार को अंसारी से मिलता है परिवार
रोपड़ जेल में कैदियों से परिवार के मिलने के लिए बुधवार का दिन तय है। इस दिन अंसारी परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात करता है। इस दौरान वह साले अनवर शहजाद और अन्य सदस्यों से कारोबार को लेकर चर्चा भी करता है। जेल सूत्रों के अनुसार वह कब आते हैं, जेल प्रशासन को इसकी पूर्व में कोई जानकारी नहीं होती है।