फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीचेंजर पर दातर से हमला, चार लाख लूटे

Fri, 28 Nov 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देसल टी-प्वाइंट के पास वीरवार देर रात दो हमलावरों ने दातर मारकर इंडिगो कार का शीशा तोड़ दिया और चार लाख रुपये लूटकर ले गए। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पीड़ित जंग बहादुर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव फजलाबाद ने बताया कि वह गांव खानपुर में बैंस इंटरप्राइजेज मनीचेंजर के नाम से दुकान चलाता है। वीरवार देर रात वह दुकान बंद करके इंडिगो कार में अपने गांव जा रहा था। कार में चार लाख रुपये भी थे। जब वह गांव देसल टी-प्वाइंट के पास पहुंचा तो देखा कि बीच सड़क में कुछ ईंटें और एक मोटी लकड़ी रखकर रास्ता रोका हुआ था।



उसने कार धीमी कर देखने की कोशिश तो इतने में दो अज्ञात युवकों ने दातर मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उस पर हमला करके चार लाख रुपये की राशि वाला बैग उठा लिया। उसने बताया कि हमलावर जाते समय गाड़ी में से उसका स्मार्टफोन भी उठाकर फरार हो गए। बाद में उसे खेतों में से अपना स्मार्टफोन मिल गया। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें