फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को 33 फीसदी सीटें ही मिलेंगी : राणिके

Fri, 28 Nov 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालन मंत्री गुलजार सिंह राणिके ने दावा किया कि भाजपा 33 प्रतिशत सीटों पर हर चुनाव गठबंधन धर्म के अनुरूप ही लड़ेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। राणिके शुक्रवार को अकाली के एससी विंग के जिला प्रधान मास्टर गुरदेव सिंह के घर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पुराने रेशो का ही दोनों गठबंधन पार्टियां अनुसरण करेंगी। अकाली-भाजपा एकजुट हैं और गठबंधन कायम है। राणिके ने कहा कि अकाली दल का एससी विंग बहुत मजबूत है और यह अकाली दल के साथ है। इसे कोई भी अपनी तरह मोल्ड नहीं कर सकता है। एससी-बीसी स्कालरशिप राशि के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें 149 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। यह राशि बच्चाें के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी। इस काम में एक-दो माह लग सकते हैं, पर स्कालरशिप जरूर मिलेगी।



लावारिस पशुओं की बढ़ती तादाद पर उन्होंने कहा कि पंजाब गो बोर्ड का गठन हो चुका है। जिलों की गोशालाओं के साथ बोर्ड सामंजस्य स्थापित करके इस समस्या का निदान करेगा। साथ ही पशुओं के रखरखाव और चारे की व्यवस्था का भी प्रबंध बोर्ड ही देखेगा। फिलहाल बोर्ड के पास 50 लाख का बजट है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलाधीशों को पत्र जारी करके अपने-अपने जिले में 25-25 एकड़ जमीन तलाश कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जहां पर गायों के लिए चारे का प्रबंध किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगह पर स्थापित पॉलीक्लीनिक बढ़िया काम कर रहे हैं। किसान इनसे लाभ ले रहे हैं। पंजाब भर के वेटरिनरी अस्पताल और सीमेन बैंक का जीर्णोद्धार करने के लिए 25-30 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इस कार्य में नेशनल सीमेन बैंक के साथ भी तालमेल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें