फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ने के बहाने युवती से अश्लील हरकत, मामला दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अपने काम से फ्री होकर घर छोड़ने के बहाने एक फाइनेंस कंपनी के मालिक ने अपने साथ काम करने वाली युवती के साथ कार में अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उक्त आरोपी की किसी के साथ बहस हुई तो पीड़ित युवती अपनी जान छुड़ाकर फरार हो गई। उसने तुरंत इसकी शिकायत अपने परिजनों को दे दी।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सदर की पुलिस के पास की। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महेश इंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। पीड़ित युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह आरोपी के पास काम करती है। मंगलवार को वह अपना काम खत्म करने के बाद घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके घर की तरफ जा रहा है और वह उसे घर छोड़ देगा।

जिसके बाद युवती गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी को आरोपी किसी सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने गाड़ी साइड पर लगाई और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता ने इसका विरोध किया पर आरोपी नहीं माना। इसी दौरान कोई व्यक्ति कार के पास आ गया और उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई। इसी बीच पीड़िता वहां से फरार हो गई। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें