फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा को मिले नए प्रदेशाध्यक्ष, मोहन लाल बड़ौली को दी बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 09 Jul 2024 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मोहन लाल बड़ौली से पहले यह जिम्मेदारी सीएम नायब सिंह सैनी के पास ही थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ौली को ये बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से सौंपी गई है। 
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली, सोनीपत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। मोहन लाल बड़ौली को नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहन लाल बड़ौली राई से विधायक है। बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्थान लिया है, सीएम बनने के बाद भी सैनी ये पद संभाले हुए थे। राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


इससे पहले ये अहम फैसला लिया गया है। भाजपा 2014 से हरियाणा में सत्ता में है, लेकिन कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य की 10 में से पांच सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की। मौजूदा विधायक बड़ौली सोनीपत लोकसभा सीट से करीबी मुकाबले में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से लोकसभा चुनाव हार गए थे।



ये है बड़ौली का राजनीतिक सफर
मोहन लाल बड़ौली वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में राई से हरियाणा विधान सभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1995 में मंडल अध्यक्ष (मुरथल) का पद संभाला। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान जिला परिषद में चुने गए थे।
विज्ञापन


2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वह इस राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले बीजेपी उम्मीदवार हैं। मोहन लाल बड़ौली 1989 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं ।

व्यक्तिगत जीवन
मोहन लाल का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। उनके पिता, कली राम कौशिक, अपने गांव में एक प्रतिष्ठित कवि थे और जांटी, सोनीपत के कवि पंडित लखमी चंद की रागनियों के शौकीन थे। वह एक किसान और व्यापारी हैं।

मोहन लाल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई जीएसएसएस, खेवड़ा, सोनीपत से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई।

राजनीतिक करियर
मोहनलाल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह सोनीपत क्षेत्र के बहुत कम भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में से थे। इनेलो राज के दौरान मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले वह पहले भाजपा उम्मीदवार थे।

2019 में बड़ौली को हरियाणा विधानसभा चुनाव
मोहनाल लाल को 2019 में सोनीपत के राई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। वह इस सीट पर जीत हासिल करने में सक्षम रहे, इसे कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट माना जाता था।

2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें