फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलवंत सिंह से बगावत करने वाले पार्षद पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

Wed, 10 Jan 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Councilor Bharat Bhushan maini - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिन पहले नगर निगम की मीटिंग में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पारित निंदा प्रस्ताव का विरोध कर बगावत करने वाले अकाली पार्षद भारत भूषण मैनी पर गाज गिर गई है। पार्टी के जिला प्रधान एनके शर्मा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मैनी की पार्टी में आरंभिक मेंबरशिप को खारिज कर दिया। साथ ही उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मीटिंग में मैनी ने न केवल पार्टी के खिलाफ टिप्पणियां कीं बल्कि अकाली दल के मेयर कुलवंत सिंह का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, शर्मा ने कहा कि मीटिंग में गैर हाजिर रहे अकाली दल के दस पार्षदों से भी न आने का कारण पूछा जाएगा। साथ ही उन्हें भविष्य में पार्टी की मीटिंगों में हाजिर रहने के लिए कहा जाएगा।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अकाली दल के मेयर पर जिस तरह कार्रवाई कर रही है, उसका पार्टी द्वारा जवाब दिया जाएगा। पार्टी कुलवंत सिंह के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मेयर साफ-सुथरे किरदार को बदनाम करने की कोशिश किसी हालत में कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि स्थानीय निकाय विभाग ने पेड़ों की प्रूनिंग के लिए करोड़ों रुपये की लागत से विदेश से मशीन खरीद थी। इसकी खरीद में कई खामियां पाई गई थी। विभाग ने इस दौरान मेयर कुलवंत सिंह को पहले सस्पेंड और बाद में काउंसलरशिप से हटाने का प्रस्ताव किया था।

पार्षद मैनी ने कार्रवाई पर उठाया सवाल
दूसरी तरफ भारत भूषण मैनी ने कहा कि मीटिंग में की गई कार्रवाई को अनुशासनहीनता का दर्जा नहीं दिया जा सकता। क्योंकि इस संबंधी पार्टी की तरफ से पार्षदों को कोई हिदायत नहीं दी गई थी। मीटिंग से पहले मेयर या प्रधान की तरफ से कोई बैठक नहीं की गई थी। इस दौरान उन्होंने एनके शर्मा की कुछ कार्रवाईयों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की नीतियों व एजेंडे से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन अब वह फ्री हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें