मोहाली शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लावारिस कुत्तों ने नौ लोगों को काटा। इनमें छह महिलाएं व तीन पुरुष शामिल है। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज किया गया। घायलों की पहचान निधी कुमारी सेक्टर-56, अंजू देवी सेक्टर-56 व अंजू देवी निवासी पलसोर शामिल हैं।
इसके अलावा शकुंतला, लक्ष्मी फेज-छह, रिंकू देवी फेज-एक, कोमल फेज-11, सोमपाल मटौर, शिव कुमार मोहाली गांव जय प्रकाश फेज-चार शामिल है। जानकारी के मुताबिक लावारिस कुत्तों का आतंक शहर में काफी बढ़ गया है। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में तो बच्चों को लोगों ने घरों से बाहर निकलाना तक छोड़ दिया है।
निगम अधिकारी कह चुके है कि कुत्तों की संख्या कम करने के लिए नसबंदी की जा रही है। हालांकि कुत्तों को काटने से कैसे रोका जाए। इस संबंध में उनके पास भी कोई फार्मूला नहीं है। पार्षदों ने सलाह दी थी कि प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए। साथ ही कहा जाए कि कुत्तों संबंधी कोई कठोर नियम बनाया जाए।