फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली की ओर जाने वाले सभी एंट्री प्वाइंट सील

Thu, 03 Apr 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में जिले के सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए। साथ ही बाहर से आने जाने वाले हर वाहन पर नजर रखी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों को हिदायत दी गई कि कोई भी नियमों को तोड़ता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी टीपीएस सिद्धू द्वारा दिए आदेशों पर कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को को पहला नाका लखनौर-लांडरां रोड पर लगाया गया। यह नाका नोडल अधिकारी संजीव कुमार की अगुवाई में था। नाके के दौरान आने वाले सभी गाड़ियों की जांच की गई। ताकि 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कोई उम्मीदवार वोटरों को पैसे और अन्य हथकंडे अपनाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नाके के दौरान 70 के करीब गाड़ियों की जांच की गई। इनमें से कोई भी शकी एवं अन्य प्रकार की सामग्री बरामद नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि चुनावों के मद्देनजर कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा की नकदी अपने साथ लेकर नहीं चल सकता। इस राशि से ऊपर पैसा लेकर चलने वाले व्यक्ति को इस संबंधी सबूत देना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें