फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली एयरपोर्ट के नाम पर पंजाब-हरियाणा सहमत

Wed, 02 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा को को पत्र लिख कर मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने हुसैनीवाला बॉर्डर पर लाइट एंड साउंड सिस्टम शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि उन्होंने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। उन्हें शहीद भगत सिंह के साथ देश केयुवाओं की जुड़ी भावनाओं से अवगत कराया था। उनसे एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मंजूरी देने का आग्रह किया था।

खट्टर ने इस पर सहमति दे दी है। अब एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने में कोई अड़चन नहीं रह गई है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट पर पंजाब और हरियाणा दोनों का समान अधिकार है। इसके चलते नामकरण पर सहमति नहीं बन पाई थी। अब इसका नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने में कोई बाधा नहीं रह गई है।
विज्ञापन


उन्होंने आग्रह किया कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह केशहीदी दिवस से पहले एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पिछले साल 23 मार्च को पीएम मोदी से हुसैनीवाला स्थित भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की मांग की गई थी। इस योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाए।

इससे हजारों लोगों को क्रांतिकारियों केजीवन के बारे में जानकारी मिल सकेगी। राज्य सरकार औपचारिक तौर पर यह प्रस्ताव केंद्र को भेज चुकी है। 23 मार्च को दोनों योजनाओं की घोषण की जाए, यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें