फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल योग डे पर PM मोदी का कार्यक्रम, चंडीगढ़वासी नाराज

Sat, 18 Jun 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में पीएम मोदी की योग क्लास के लिए तैयार हजारों लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने का गौरव चंडीगढ़ को मिला और इसके लिए हजारों लोगों ने तैयारियां की, लेकिन अब उन सभी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन


क्योंकि आम लोगों में से चंडीगढ़ के महज 1500 लोग ही कैपिटल कांप्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग कर पाएंगे।  महीने भर से शहर में चल रहे 180 योग सेंटरों पर योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग ले रहे प्रतिभागियों की यह अभिलाषा पूरी नहीं हो पाएगी। 21 जून को कैपिटल कांप्लेक्स में 30 हजार 100 लोगों के योग करने की व्यवस्था होगी। प्रशासन ने इन सभी की सूची तैयार कर ली है। यह सूची चंडीगढ़ के लोगों को रास नहीं आ रही हैं।

चंडीगढ़ से सभी कैटेगरी में 6500 से 7 हजार लोगों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। जिसमें एनएसएस वॉलंटियर्स 3600, पंजाब यूनिवर्सिटी से 1 हजार प्रतिभागी और करीब 800 योग ट्रेनर शामिल हैं। इन सभी की संख्या ही 5400 हो जाती है। बाकी संख्या आम पब्लिक की है। 3 हजार के करीब सैनिक भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। सुपरवाइजर्स की संख्या अलग से शामिल होगी। इसके अलावा वीआईपी गेस्ट भी 300 से अधिक इस कार्यक्रम में होंगे।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा के प्रतिभागी चंडीगढ़ से ज्यादा
पंजाब और हरियाणा से 10-10 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जबकि चंडीगढ़ से महज 6500 से 7000 लोग ही शामिल हो पाएंगे। दोनों प्रदेशों के प्रतिभागी चंडीगढ़ से कहीं ज्यादा हैं। चंडीगढ़ वासियों को पंजाब-हरियाणा को ज्यादा मौका देना रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

विरोध को देखते हुए एलईडी लगाने का फैसला

इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के लोगों के विरोध से बचने के लिए प्रशासन ने सभी 180 सेंटरों पर एलईडी लगाने का फैसला लिया है। इसी कारण प्रशासन ने जल्दबाजी में योजना तैयार कर इसका टेंडर भी जारी कर दिया। ताकि सभी योग सेंटरों पर प्रतिभागी बैठकर प्रधानमंत्री को लाइव देख सकें।

3600 एनएसएस वॉलंटियर्स और 1000 पीयू के प्रतिभागी भी चंडीगढ़ के ही हैं। ऐसा नहीं है कि चंडीगढ़ से कम संख्या में लोग कैपिटल कांप्लेक्स जा पाएंगे। आम पब्लिक में से भी 2 से ढाई हजार लोग लिए गए हैं। कुल मिलाकर चंडीगढ़ के 6500 से 7 हजार प्रतिभागी कैपिटल कांप्लेक्स जाएंगे। बाकी जो बचेंगे उनके लिए सभी योग सेंटर पर कैपिटल कांप्लेक्स का कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है।
- अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़

यह होगी संख्या
चंडीगढ़
एनएसएस वॉलंटियर्स-------3600
पंजाब यूनिवर्सिटी से--------1000
योग ट्रेनर्स----------------800
जनरल पब्लिक----------1500
सैनिक-----------------3000
पंजाब सभी वर्गों से------10000
हरियाणा सभी वर्गों से----10000

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें