फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी आएंगे हरियाणा, इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में लेंगे हिस्सा, शेडयूल जारी

Mon, 22 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
मोदी चालीसा को लेकर विवाद - फोटो : PTI
विज्ञापन
पीएम मोदी हरियाणा आने वाले है। मोदी हरियाणा में होने जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में हिस्सा लेंगे, जिसका शेडयूल जारी हो गया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में 6 से 10 दिसंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में प्रधानमंत्री भी पहुंचेंगे। इस दौरान देश के 574 जिलों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी भाषा के साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करते हुए कुरुक्षेत्र की धरा पर पहुंचेंगे। दीपदान कार्यक्रम में श्रीलंका और मलयेशिया के बच्चे और क्राफ्ट मेले में विभिन्न देशों के शिल्पकार भाग लेंगे। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।

वे शनिवार को राजकीय सीनियर स्कूल के प्रांगण में 5.79 लाख की लागत से बने हाल का उद्घाटन करने के बाद अपने निवास पर उत्सव के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिला स्तर पर गीता जयंती पर कार्यक्रम किए गए थे, लेकिन इस बार प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां 6 से 10 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जबकि क्राफ्ट मेले का आयोजन 1 से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार देश के प्रत्येक जिले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और इनमें प्रथम आने वाले व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय उत्सव की प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भगवान श्री कृष्ण विषय पर  किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में उज्जैन, द्वारका और मथुरा से लोग भाग लेंगे। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर गीता पर सेमीनारों का आयोजन भी किया जाएगा।  इसके प्रचार  प्रसार का जिम्मा किसी एजेंसी को सौंपा जाएगा। इस उत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल ऐप और एसएमएस भेजे जाएंगे। इस बार हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। 1 से लेकर 11 दिसंबर तक क्राफ्ट मेला चलेगा। इसमें मॉरीशस, नेपाल, दक्षिण एशिया जैसे विभिन्न देशों के शिल्पकार भी पहुंचेंगे। विधायक ने कहा कि समारोह पर राज्य सरकार की ओर से पांच सितारा होटल की नींव भी रखी जाएगी। इसका निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री ने लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें