फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की सरकार से देश तबाही के कगार पर: मोदी

Fri, 25 Apr 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब में पांच रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को वादों को नहीं बल्कि नेक इरादों की जरूरत है।
विज्ञापन


मोदी ने लुधियाना और बठिंडा में इंडस्ट्री और कॉटन का मुद्दा उठाया जबकि पठानकोट और होशियारपुर में किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की। मोदी ने खुद को कामदार और राहुल को नामदार बताते हुए कहा कि इस मां-बेटे की सरकार ने देश को तबाही के कगार पर ला दिया है। पठानकोट में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि अब तक के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि केंद्र में एनडीए की सरकार बननी तय है।

कांग्रेस सरकार के मंत्री घबराए हुए

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों को एनडीए सरकार बनने पर अपनी जगह का पता है इसलिए सभी घबराए हुए हैं। किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने जवान युद्ध में शहीद नहीं हुए, जितने किसानों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बनने पर किसानों का फसल की लागत के इनपुट कॉस्ट पानी, बिजली, खाद, दवाएं व अन्य मिलाकर उसमें 50 फीसदी का मुनाफा जोड़ा जाएगा और वह एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) रेट होगा। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी शाम जाजू और गुरदासपुर लोकसभा हल्के से भाजपा के उम्मीदवार विनोद खन्ना भी मौजूद थे।

कांग्रेस सरकार से देश तबाह

होशियारपुर की रोशन ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को तबाही के अलावा कुछ नहीं दिया। मोदी ने आरोप लगाया कि मां-बेटे की कठपुतली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने की जगह गोदामों में सड़ रहे अनाज को शराब माफिया के हाथ बेच दिया।

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मनमोहन ने पंजाब का नमक खाकर हराम किया है तथा अपने लंबे कार्यकाल दौरान पंजाब या होशियारपुर के लिए कुछ भी नहीं किया। बठिंडा में नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कामदार जीतेगा और नामदार कहीं का नहीं रहेगा।
विज्ञापन

किसानों के लिए फाइव-एफ फॉर्मूले का जिक्र

मोदी ने मालवा की कॉटन बेल्ट बठिंडा को ध्यान में रखते हुए यहां के किसानों की खुशहाली के लिए फाइव-एफ फॉर्मूले का जिक्र किया, वहीं देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 2022 के आधुनिक भारत के अपने सपने को भी उपस्थिति के सामने रखा।

लुधियाना में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मोदी ने कहा कि इसमें दस करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन डेढ़ करोड़ को दिया। मोदी ने कहा कि 2022 में देश की आजादी को 75 साल पूरे हो जाएंगे। उनका सपना है कि उस वक्त तक घर, घर में नल, नल में पानी सहित बिजली, स्कूल, अस्पताल आदि की सुविधा हर जन को हासिल हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें