फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मुख्यमंत्री बोले, गुजरात से आगे जाएगा हरियाणा

Fri, 29 May 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। हरियाणा को विकास के मामले में गुजरात से भी आगे लेकर जाएंगे और विश्व में नंबर एक पर लाएंगे। इसके लिए सरकार के नुमाइंदों ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की अनाज मंडी में विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिले के विकास को गति देने के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश को विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दक्षिण हरियाणा की हालत से वह भलीभांति वाकिफ हैं। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह की मांगों पर बोलते हुए कहा कि शहर में ब्वायज कॉलेज बनाया जाएगा, वहीं डबल फाटक की समस्या को दूर करने के लिए अंडरपास बनाया जाएगा। कालोनियों को नियमित करने के लिए नया फार्मूला तैयार किया गया है, नियम के हिसाब से कालोनियों को स्थायी करने का काम होगा।

नप, सड़क के लिए जारी की ग्रांट
सीएम ने नगर परिषद, सड़क व अन्य विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कोसली के अधूरे बाईपास को भी पूरा करने की हामी भरी। साथ ही कोसली को पांच करोड़ रुपये देने तथा सब डिपो बनाने की घोषणा की। रेवाड़ी को कूडे़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीएम ने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सिंचाई विभाग की जमीन नगर परिषद के नाम स्थानांतरित करने की बात कहते हुए प्लांट लगाने की बात कही।
विज्ञापन


बरसाती पानी के लिए 8 करोड़
मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी सर्कुलर पर बरसाती पानी की समस्या के समाधान पर अपने बीते दिनों के यहां आगमन का जिक्र करते हुए 8 करोड रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी से अधिकांश कालेजों को जोड़ने की घोषणा की। इस मौके पर रैली के दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री बिक्रम सिंह यादव, विधायक रणधीर सिंह, ओमप्रकाश ग्रोवर, वीर कुमार यादव, अरविंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें