कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी का विमान 20 जून को टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेगा। विमान रात 9:50 बजे 7वीं विंग एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेगा। वहीं 21 जून को योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह 8:20 बजे फिर फ्लाइट रवाना होगी। सूत्रों के मुताबिक इस विमान की हैंडलिंग एयर इंडिया की ओर से की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी रात को पंजाब राजभवन में रुकेंगे। इसके बाद वह 21 जून को सुबह कैपिटल कांप्लेक्स में योग करेंगे।