फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट ब्लॉक्स पर लगा मोदी का होर्डिंग

Fri, 04 Apr 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव विभाग की सख्ती के बाद भी शहर में कई जगहों पर नेताओं के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। पब्लिक टॉयलेट पर लगे होर्डिंग्स पर तो नगर निगम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 में एक पब्लिक टॉयलेट पर भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी का होर्डिंग लगा हुआ है। इसके बावजूद निगम अफसर खामोश हैं।

इससे पहले पिछले महीने भी कांग्रेस के राहुल गांधी का पोस्टर सेक्टर-22 के पब्लिक टॉयलेट पर लगा हुआ था। मामला सामने आने के बाद अगले ही दिन निगम अफसरों ने इसे उतरवा दिया था।

निगम अफसरों का कहना है कि पब्लिक टॉयलेट पर होर्डिंग्स लगाकर प्रचार करना अलाउड है, जबकि यूटी चुनाव ने पहले ही ऐसे प्रचार पर प्रतिबंध लगा रखा है।

कोट
जो पब्लिक टॉयलेट्स एडवर्टाइजमेंट के लिए पहले से सोल्ड आउट हैं। वह किसी भी कंपनी या पॉलीटिकल पार्टी के होर्डिंग्स लगा सकते हैं। इनका जो खर्चा बनता है वह इलेक्शन डिपार्टमेंट के खर्चे में शामिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी दीवान, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें