होशियारपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन
भारत सरकार तथा पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिला निवासियों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा तथा बचाव के प्रति जागरूक करने तथा प्रशासनिक तैयारियों को परखने के उद्देश्य से होशियारपुर के दसूहा कैंट ग्राउंड में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के परिदृश्य के मुताबिक एक सैन्य स्टेशन पर दुश्मन के ड्रोनों के झुंड द्वारा हमला किया गया, जिसके बाद स्टेशन कमांडर ने नागरिक प्रशासन से मदद मांगी। इसके तहत मौके पर पहुंचे प्रशासन ने 20 पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले, मिसाइल हमले या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों और प्रशासन की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, सुरक्षित स्थानों पर निकासी और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अभ्यास की निगरानी की और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें:
Mock Drill Haryana:ऑपरेशन शील्ड के तहत शुरू हुई मॉक ड्रिल, जांची गई व्यवस्थाएं, रात को होगा ब्लैक आउट