चंडीगढ़। सेक्टर-34/44 की डिवाइडिंग रोड पर एक्टिवा सवार एक युवक राहगीर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-45 स्थित गांव बुड़ैल निवासी इंदर सिंह ने बताया कि घटना 15 फरवरी की हैं। वह आरोपी की एक्टिवा का नंबर नोट नहीं कर सका। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।