चंडीगढ़। बुड़ैल में बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर मोबाइल छीनने की कोशिश की। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लवप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपियों ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मोबाइल लेकर जाने में कामयाब नहीं हुए। हमले में लवप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।