फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप मालिक को सिर में मारी गोली, अस्पताल ले जाने पहले ही मौत

Fri, 28 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
बलटाना में मोबाइल शॉप मालिक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बलटाना में वीरवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बलटाना मेन मार्केट स्थित जैन मोबाइल के नाम पर दुकान करने वाला अजय जैन (35) पुत्र महावीर जैन निवासी माडर्न एनक्लेव (बलटाना) रात करीब पौने 10 बजे दुकान बंद करके पैदल घर जा रहा था। एक्सिस बैंक के एटीएम के पास बाइक सवार होकर तीन युवकों में एक ने अजय पर दो गोलियां दाग दी।  सिर में गोली लगने से अजय गिर पड़ा। काफी देर तक अजय का जमीन पर गिरे होने का किसी को पता नहीं चला और कुछ देर बाद असलियत सामने आई तो तब तक हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

वहीं, घटना की सूचना के बाद स्थानीय दुकानदारों की मदद से अजय को गंभीर हालत हालत में अस्पताल ले जाया गया, पर अजय ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में दहशत का माहौल

बलटाना में मोबाइल शॉप मालिक की गोली मारकर हत्या
थाना प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। अपराधियों के  सुराग के लिए बाजार के अंदर मौजूद दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल
 बलटाना में देर रात हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक तरफ पुलिस इसे पुरानी रंजिश मानकर जांच कर रही है तो दूसरी ओर स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वारदात की सूचना के बाद भारी संख्या में बलटाना वासी अपने घरों से बाहर निकल आए, जो देर रात तक पुलिस कार्रवाई में सहयोग करते नजर आए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें