मोबाइल मिलने पर टीचर की डांट के बाद स्कूल से भागी छात्रा
- फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ सेक्टर-40 के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा क्लास रूम में मोबाइल मिलने पर टीचर की डांट के बाद स्कूल से भागी थी। मामला पुलिस और परिवार को बताया गया। लेकिन अगली सुबह लड़की खुद ही घर वापस आ गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बड़े प्राइवेट स्कूल में दसवीं की छात्रा से शिक्षक ने मोबाइल फोन बरामद होने पर उसको डांटा और उसके परिवार को इस बारे में सूचित किया। छात्रा के पिता ने कहा कि वह स्कूल में कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं। छात्रा के पिता को स्कूल जाकर पता चला कि उनकी बेटी स्कूल से भाग कर कहीं चली गई है। घर पर पूछा लेकिन वह घर भी नही पहुंची थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस नाबालिग को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि अगले दिन लड़की खुद ही घर वापस लौट आई। स्कूल प्रबंधन और बच्ची के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया। लेकिन पुलिस पहले ही इस संबंध में मामला दर्ज कर चुकी थी। बच्ची के मिलने के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस को मामले के किसी भी संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह इस संबंध में मामला दर्ज कर चूकी है। उसके अनुसार इस सब के लिए स्कूल प्रबंधक जिम्मेवार है। अगर उन्होंने बच्ची को स्कूल में बिठा कर रखा था। तो वह वहां से भागने में कैसे कामयाब हो गई। पुलिस मामले को लीगल रॉय के लिए भेजेगी।