फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी: गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरनी टिक्कर ताल से रायपुर रानी मार्ग पर कंबाला गांव के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग व वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए तेंदुए का शव छतबीड़ चिड़ियाघर भेज दिया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने जब सड़क किनारे तेंदुए को पड़ा देखा तो पहले उन्होंने सोचा की यह जिंदा है। लेकिन जब कई बार शोर करने व पत्थर मारकर देखा तो कोई हलचल नहीं हुई।

राहगीरों ने बताया कि जब पास जाकर देखा तो उसके मुंह से खून व पेट पर घाव व टांग पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी तुरंत मोरनी पुलिस चौकी, वन विभाग के अलावा वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि यह तेंदुआ नर था, जोकि करीब पांच साल का था। इसका वचन 50 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें