कालका से इनेलो विधायक प्रदीप चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को कालका बाजार में दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत की।
विधायक ने कहा कि गांव तो दूर शहरों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। कालका में पीने के पानी, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों जैसी सुविधाओं का अभाव है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
लोगों को बड़ी मुश्किल से आधा घंटा पानी की आपूर्ति की जाती है। कालका अस्पताल के पास गंदगी के ढेर लगे पड़े है। उन्होंने कहा कि बसंत विहार में टावर वाली गली गहरी होने के कारण वहां पानी भरा रहता है।
जनसंपर्क अभियान के तहत उनके साथ शहरी प्रधान सुशील गर्ग, गौतम भारद्वाज, गुरिंद्र चौधरी, जिला प्रधान ग्रामीण दीनानाथ शर्मा हलका प्रधान हरदीप मेहता, मान सिंह चरनियां ,धर्मपाल, बलबीर, प्रवीन बिल्ली, भाग सिंह पंच आदि मौजूद थे।