फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखपाल खैरा का साथ छोड़ मास्टर बलदेव सिंह ने की 'घर वापसी', भगवंत मान ने किया स्वागत

Wed, 16 Oct 2019 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
आप में वापसी के समय प्रांतीय प्रमुख व सांसद भगवंत मान के साथ विधायक मास्टर बलदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई में उठापटक के दौरान इसी साल जनवरी में सुखपाल सिंह खैरा के गुट में शामिल होने वाले फरीदकोट के जैतो आरक्षित विधानसभा से विधायक मास्टर बलदेव सिंह की पार्टी में वापसी हो गई है। बुधवार को पार्टी के प्रांतीय प्रधान व संगरूर से सांसद भगवंत मान के साथ बैठक के बाद विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने यह फैसला लिया और सांसद भगवंत मान ने भी पार्टी में उनकी वापसी का स्वागत किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश इकाई में कलह के दौरान मास्टर बलदेव सिंह ने खैरा गुट का दामन थाम लिया था और पंजाब एकता पार्टी में शामिल हो गए थे। मास्टर बलदेव सिंह ने पंजाब एकता पार्टी के टिकट पर फरीदकोट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। लोकसभा चुनाव के बाद चुप्पी साध कर बैठे मास्टर बलदेव सिंह ने बुधवार को भगवंत मान के साथ बैठक करके पार्टी के प्रति अपने गिले शिकवे दूर किए। 

विज्ञापन

मास्टर बलेदव सिंह मूलरूप से मोगा के गांव तखानवध के रहने वाले हैं और एक दिहाड़ीदार मजदूर के बेटे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह फरीदकोट संसदीय सीट से आप के टिकट के दावेदार थे और इसके लिए उन्होंने सरकारी अध्यापक के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा था। उस समय लोकसभा का टिकट न मिलने पर उन्होंने फरीदकोट में डेरा जमाया और जिले के जैतो विधानसभा क्षेत्र में आप के लिए पूरी सरगर्मी से काम शुरू किया। 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जैतो से आप ने टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सदीक व शिअद उम्मीदवार सूबा सिंह बादल को शिकस्त दी थी। माना जा रहा है कि दल बदल कानून के तहत उनके विधायक पद पर तलवार लटक रही थी और विधायक पद जाने की आशंका के चलते उन्होंने घर वापसी करना ही उचित समझा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें