सोशल साइट इंस्टाग्राम पर गुरु नानक देव, कबीर और गणेश समेत कई देवताओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अपलोड करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, साइट पर इनके बारे में गलत शब्दावली भी लिखी गई है।
स मामले में मोहाली के सेक्टर-68 निवासी अमनदीप सिंह ने फेज-4 स्थित साइबर क्राइम सेल को शिकायत दी है। साथ ही मांग की है ऐसा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि दोबारा कोई ऐसा न कर पाए।
इस संबंध में अमनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने गुरु नानक देव और कबीर की अपमानजनक फोटो व शब्दावली अपलोड की है। जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
इतना ही इससे पूरी दुनिया में उनके बारे में गलत संदेश जा रहा है। वहीं, उक्त व्यक्ति को लाखों लोग फालो कर रहे हैं। जो इन तस्वीरों और आपत्तिजनक शब्दों को शेयर कर रहे हैं।