फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: स्कूलों में दाखिले के लिए आज आखिरी दिन होगा आवेदन

Tue, 12 Dec 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 12 दिसंबर को अभिभावक आखिरी दिन एडमिशन फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके लिए सभी प्राइवेट स्कूलों में फार्म जमा कराया जा सकता है। अभिभावक पूरे दस्तावेज के साथ जाकर फार्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


 शहर में 12 दिसंबर से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि है। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत अभिभावक सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक जमा करवा सकते हैं । शहर में 75 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में फार्म जमा कराने की यह प्रक्रिया 12 दिसंबर को होगी। अभिभावक सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर, स्ट्राबेरी फील्ड, भवन विद्यालय सेक्टर-33 में जमा कराए जा सकते हैं।

वहीं इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी यह फार्म जमा कराए जा सकते हैं। शहर के 83 प्राइवेट स्कूलों में पांच हजार सीटों पर नर्सरी, प्री-नर्सरी का दाखिला होगा। अंकुर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर दुग्गल ने बताया कि 12 दिसंबर तक लोग प्री-नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल की ओर से 120 सीटों पर लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म बेचे, जमा नहीं कराए
कॉमन एडमिशन शेड्यूल में सभी प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन वेबसाइट पर फार्म अपलोड किए। लेकिन इसे जमा कराने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन

अभिभावक यह चीजें अपने साथ लेकर जाएं

- फोटो : File Photo
अभिभावक यह चीजें अपने साथ लेकर जाएं
- दाखिले के लिए जमा किए गए आवेदन फार्म में बच्चे के मूल जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी लगना जरूरी है। प्रमाणपत्र पर बच्चे का नाम होना जरूरी है।
- बच्चे की कुछ पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखें। यह फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- कुछ स्कूलों में बच्चे की अभिभावकों के साथ ग्रुप पोस्टकार्ड साइज फोटो जरूरी है।
- बच्चों के लिए आधार कार्ड की कॉपी भी लगानी होगी।
- अभिभावकों को एड्रेस प्रूफ की कॉपी आवेदन फार्म के साथ लगानी होगी।
- सभी डॉक्यूमेंट का असली प्रमाण पत्र लेकर स्कूल जाएं।

शहर के मुख्य स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की जानकारी
स्कूल का नाम        क्लास        सीट        उम्र
भवन विद्यालय     प्री-नर्सरी       100     3 प्लस
स्ट्रॉबेरी फिल्ड-26    केजी         150     5 प्लस
डीएवी-15         प्री-नर्सरी         50     3 प्लस
रायन इंटरनेशनल    नर्सरी         120     3 प्लस
गुरुकुल मनीमाजरा   प्री-नर्सरी      60      3 प्लस
द ब्रिटिश-44       प्री-नर्सरी     120      3 प्लस
मानव मंगल-21    नर्सरी         120     3 प्लस 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें