कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 12 दिसंबर को अभिभावक आखिरी दिन एडमिशन फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके लिए सभी प्राइवेट स्कूलों में फार्म जमा कराया जा सकता है। अभिभावक पूरे दस्तावेज के साथ जाकर फार्म जमा करा सकते हैं।
शहर में 12 दिसंबर से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि है। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत अभिभावक सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक जमा करवा सकते हैं । शहर में 75 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में फार्म जमा कराने की यह प्रक्रिया 12 दिसंबर को होगी। अभिभावक सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर, स्ट्राबेरी फील्ड, भवन विद्यालय सेक्टर-33 में जमा कराए जा सकते हैं।
वहीं इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी यह फार्म जमा कराए जा सकते हैं। शहर के 83 प्राइवेट स्कूलों में पांच हजार सीटों पर नर्सरी, प्री-नर्सरी का दाखिला होगा। अंकुर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर दुग्गल ने बताया कि 12 दिसंबर तक लोग प्री-नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल की ओर से 120 सीटों पर लोग आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन फार्म बेचे, जमा नहीं कराए
कॉमन एडमिशन शेड्यूल में सभी प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन वेबसाइट पर फार्म अपलोड किए। लेकिन इसे जमा कराने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।