फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता दो दोस्तों के शव दरिया से मिले, हत्या की आंशका

Sun, 29 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
दरिया में ​मिले लापता दो दोस्तों के शव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दो दिन से लापता दो दोस्तों के शव हिमाचल की सीमा पर दरिया से मिले। हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शवों पर चोटों के निशान हैं। गांव छतवाल सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण पंजाब व हिमाचल की पुलिस ने चार घंटे सिर्फ यह तय करने में लगा दिये कि मामला किसे को सौंपा जाए। वहीं दूसरी ओर मृतकों परिजनों का कहना है कि युवकों की मौत डूबने से नहीं हुई है। शवों पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान रजत सिंह पुत्र राकेश चंद और संजीव पुत्र सुभाष निवासी गांव कुठेड़ के रूप में हुई है। मृतक रजत की बहन सपना और संजीव की बहन काजल ने बताया कि दोनों घनिष्ठ दोस्त थे और  दो दिन से घर से गायब थे। दोनों के लापता होने की शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। संजीव बारहवीं कक्षा में पढ़ता था और रजत बारहवीं तक की पढ़ाई मुकम्मल कर चुका था।

मृतक संजीव के रिश्तेदार राकेश ने बताया कि करीब चार घंटे बाद पुलिस ने यह तय किया कि मामला हिमाचल पुलिस के अधीन है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिमाचल के नूरपूर भेजा। वहां पर पर्याप्त उपकरण न होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इस पर पोस्टमार्टम के लिए टांडा जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के निशान हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले की गहनता से जांच की जाए। थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय ने बताया कि शव हिमाचल पुलिस के अधीन आते क्षेत्र में मिले हैं। मामला हिमाचल पुलिस के पास भेजा गया है। हिमाचल के नूरपुर थाने के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि धारा 174 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें