फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, चूके तो भरनी होगी भारी फीस

Sun, 29 Dec 2013 09:45 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने अवैध कॉलोनियों एवं प्लॉटों को रेगुलर करने के लिए जो समय अवधि निर्धारित की है। उसे खत्म होने में अब तीन ही दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने साफ किया है कि जो लोग तय समय अवधि में अपने प्लॉटों और कॉलोनियों को रेगुलर नहीं कराएंगे। जनवरी में उन्हें निर्धारित फीस के अलावा अतिरिक्त अदायगी करनी होगी। वरना विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत पानी के कनेक्शन से लेकर बिजली का कनेक्शन तक काटा जा सकता है। साथ ही लोग प्लॉटों को आगे बेच तक नहीं पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक गमाडा ने शहर में कुछ समय पहले सर्वे कराया था। उस समय गमाडा के एरिया में 610 के करीब अवैध कॉलोनियां सामने आई थीं। इसके बाद राज्य सरकार ने कॉलोनियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया शुरू की। कई बार समय अवधि भी बढ़ाई गई। लेकिन इसके बाद भी काफी लोगों ने कॉलोनियां रेगुलर करने के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने अब 31 दिसंबर तक प्लॉटों एवं कॉलोनियों की आखिरी मोहलत दी। जबकि इसके बाद लोगों को तय कीमत के साथ अतिरिक्त शुल्क भरना होगा।

एक जनवरी से प्लॉट मालिकों एवं भवन मालिकों को तय फीस के अलावा 20 प्रतिशत फ ीस भरनी होगी। जबकि काइलोनाइजर को 50 प्रतिशत अतिरिक्त फीस भरनी होगी। 31 जनवरी के बाद अतिरिक्त शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू
अवैध प्लॉटों एवं कॉलोनियों को रेगुलर करने संबंधी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की। हेल्पलाइन के लिए 0172-2210094 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट www.punjabregulaization.com पर कॉल करनी होगी। यह सारी सेवाएं लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें