फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जेल में हवालाती के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो बनाकर डराया-धमकाया भी

Tue, 12 Nov 2019 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला की सेंट्रल जेल में 20 साल के एक हवालाती से सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। कुकर्म का वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दोबारा उसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पीड़ित के बयान पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


त्रिपड़ी थाना इंचार्ज एसआई हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि सेंट्रल जेल में बंद 20 साल के हवालाती ने बयान दिया है कि वह पांच नवंबर 2019 को रात करीब 12 बजे अपनी बैरक में सोया था।

इसी दौरान हवालाती गुरिंदर सिंह निवासी लुधियाना उसके पास आया और डरा-धमका कर कुकर्म किया। इसके बाद सात नवंबर को बाद दोपहर दो बजे आरोपी गुरिंदर सिंह दोबारा पीड़ित हवालाती को डरा-धमका कर बाथरूम ले गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जहां कैदी विजय कुमार निवासी समाना भी मौजूद था। गुरिंदर सिंह व विजय कुमार ने उसके साथ कुकर्म किया और इसी दौरान तीसरे आरोपी हवालाती दलवीर सिंह निवासी दुलड़ समाना ने उसका वीडियो बनाया और डराया-धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो जारी करके उसे बदनाम कर देंगे। फिलहाल हवालाती सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने उसके बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हवालाती खुद कुकर्म के आरोप में बंद है
पुलिस के मुताबिक पीड़ित हवालाती पटियाला के ही थाना सदर में 13 जून 2019 को कुकर्म, धमकियां देने के आरोप में दर्ज मुकदमे में नामजद है। इस केस में फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पुलिस के मुताबिक हवालाती गुरिंदर सिंह मोहाली थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमों व लुधियाना के एक लड़ाई-झगड़े के केस में अंडर ट्रायल है, जबकि कैदी विजय कुमार को स्नैचिंग के तीन केसों में सजा मिली हुई है। वहीं हवालाती दलवीर सिंह के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के तीन केस दर्ज हैं, जिनमें कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें