फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपने प्रेम में कुर्बान हो गए मिर्जा और साहिबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में शनिवार को दस्तक थिएटर ग्रुप की ओर नाटक मिर्जा साहिबा का मंचन हुआ। इस नाटक को बलवंत गार्गी ने लिखा है और रजिंदर सिंह ने निर्देशित किया है। इस नाटक में मिर्जा साहिबा की प्रेम कथा को नए दृष्टिकोण से दिखाया गया है।
विज्ञापन

मिर्जा और साहिबा बचपन से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। साहिबा की शादी किसी और से तय कर दी जाती है। मिर्जा उसे भगाने आता है तो उसके भाइयाें से लड़ाई हो जाती है। मिर्जा और साहिबा अपने प्रेम में कुर्बान हो जाते हैं। नाटक के दौरान पंजाबी गीत भी पेश किए गए।
ब्रेख्तियन शैली में तैयार यह प्रस्तुति केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक मान्यताओं, परंपराओं और मानवीय इच्छाओं पर गहरा प्रश्न चिह्न लगाती है। नाटक में अमिता शर्मा का सह निर्देशन था। संगीत आर शीन का था। अश्वनी चैटले मुख्य अतिथि और स्वर्णजीत सवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कलाकारों में सुरभि देब, अमन कुमार, विशेष खरवार, आयुष अबोध, हरमंजीत सिंह, नवीन जायसवाल, विकास यादव, कवल उप्पल, सारघी मैसन, निमिषा गुप्ता, सत्यजीत राजा, रुचि महेश्वरी, दिव्या दिशा ने भूमिका निभाई।
यह नाटक अमतृसर में एक महीना तक चली नाट्य कार्यशाला में तैयार किया गया। इसमें ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशाें के कलाकारों ने ऑडिशन दिया था। इस दौरान कलाकारों को मेकअप, सेट डिजाइन, कम बजट में प्रॉपर्टी किस प्रकार बनाया जाए वगैरह सिखाया गया। एनएसडी से आए विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट राइटिंग पर कार्यशाला लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें