फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 12 हजार स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी, दिवाली से पहले जगमाएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की सड़कें, कॉलोनियां और पार्क दिवाली से पहले जगमगाते नजर आएंगे। निगम ने 12 हजार नई स्ट्रीट लाइटों का ऑर्डर दिया है और जल्द ही इन्हें लगाने का काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि दिवाली से पहले ज्यादातर खराब लाइटें बदल दी जाएंगी ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को परेशानी न हो। हाल ही में नगर निगम सदन में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भी खराब लाइटों के मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में बड़ी संख्या में लाइटें खराब हैं। अनुमान है कि करीब 10 हजार लाइटें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं या बदलने की जरूरत है। नगर निगम के पास लगभग 55 हजार स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी है। पुरानी और खराब लाइटों को मानकों के अनुसार बदलना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें