पंजाबी बाग से लगते खेत से बीते दो दिनों से लापता नाबालिग प्रवासी का शव सोमवार को एक कमरे में बरामद हुआ है। नाबालिग का शव नग्न हालत में पड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि तार से गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहात विवेकशील सोनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस हत्या की कई एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक संजय कुमार (17) पुत्र हरी उड़ीसा का रहने वाला था। फरवरी 2020 से पंजाबी बाग के साथ लगते खेत मालिक मनजीत सिंह के पास काम कर रहा था। 23 मई की रात की संजय ने अपने मालिक मनजीत सिंह को कहा कि वह खेत में मोटर पर नहाने के लिए जा रहा है। सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो 24 मई को मनजीत सिंह ने गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को दी। सोमवार सुबह उसका शव एक कमरे से बरामद हुआ। पुलिस जांच कर रही है।