रोहतक की एक कॉलोनी में नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कॉलोनी के ही 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार देर रात की है। छात्रा का अपहरण कर छात्र उसे प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गया।
यहां उससे जबरदस्ती की। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना कर सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले पूर्व फौजी ने शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक उनके घर पहुंचा।
वह घर से उसकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। वह उसे एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता पास के ही एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा की तलाश में परिजनों ने आसपास का इलाका छान मारा।