फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 15 वर्षीय नाबालिग का फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को सूचना मिलते ही सेक्टर- 14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। बुधवार को पिता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग के पिता ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी बेटी के साथ जान पहचान थी। मंगलवार शाम को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया। इसके बाद नाबालिग कमरे पर पहुंची और उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में रहती थी। बच्चे के परिजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बच्ची घरों में साफ सफाई का काम करती थी। मंगलवार शाम को वह काम करके अपने कमरे पर पहुंची थी। उस समय कमरे पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसने पंखे में चुन्नी बांध कर आत्महत्या कर ली। जब रात में उसके परिजन घर पहुंचे तो बच्ची को पंखे से लटका देखा उन्हें तुरंत चुनी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी लेकिन इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। जब रात को मकान मालिक इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस एसएचओ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। उन्होंने मौके से सैंपल लिए। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें