केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने हरियाणा को जहां नई ट्रेन की सौगात दी, वहीं पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कई घोषणाएं भी कीं। रेलमंत्री ने रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार परियोजनाओं सहित चार सुविधाओं को हरी झंडी दी।
इनमें सोनीपत-जींद के बीच 81 किलोमीटर नई दिल्ली रेल लाइन, सोनीपत जींद नई पैसेंजर रेलगाड़ी की शुरुआत, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 व फुट ओवर ब्रिज, सोनीपत जींद नई पैसेंजर रेलगाड़ी, चंडीगढ़ में मैकेनाइज्ड़ लांड्री, अमृतसर रेलवे स्टेशन के नजदीक (छेहरता) पर कोचिंग एंव अनुरक्षण विकास, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त यातायात सुविधा, विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 17 लिफ्ट और 10 स्केलेटर की सुविधा, 37 सीमित ऊंचाई वाले भूमिगत पार-पथों का शिलान्यास शामिल हैं।
इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो चंडीगढ़ के मेयर अरून सूद, मोहाली के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा, नार्दन रेलवे जीएम एके पुथिया, डीआरएम दिनेश कुमार सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
92 स्केलेटर्स और 86 लिफ्ट की मंजूरी
उत्तर रेलवे में 92 स्केलेटर की मंजूरी मिली है। यह 59.7 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जाएंगे। एक स्केलेटर की कीमत 69 लाख रुपये है। ये स्केलेटर हैवी ड्यूटी स्केलेटर हैं। वहीं 86 लिफ्टों की मंजूरी मिली है। ये 21.5 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जाएंगे। एक लिफ्ट में एक साथ तेरह यात्री सवार हो सकते हैं। इसके अलावा इस लिफ्ट में बिजली चले जाने पर फ्लोर लेवल पर लाने के लिए ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस लगाए गए हैं। दिव्यांग आसानी से व्हील चेयर पर बैठे बैठे आपरेटिंग पैनल तक पहुंच सकते हैं।
रेलमंत्री ने की इस स्टेशनों के लिए घोषणाएं
स्टेशन--------लिफ्ट---------एस्केलेटर
चंडीगढ़---------4------------4
लुधियाना--------3-------------2
जलंधर कैंट------1-------------
अमृतसर--------5------------2
ब्यास-----------2-------------
कुल-----------17------------10